समाचार
Bihar Politics & Nitish Power: बिहार में अब NDA की सरकार,8 मंत्रियों के साथ 9वीं बार नीतीशे कुमार!
Bihar Politics & Nitish Power: सत्तासीन नीतीश की फिर होगी ताजपोशी, आज शाम 5 बजे से बिहार में बहार है फिर नीतीशे कुमार है!

Bihar Politics & Nitish Power यह जुगलबंदी एक बार फिर चरम पर रहा। बिहार में सियासी हलचल के बाद नीतीश कुमार ने फिर पैंतरा और पाला बदल लिया है।
या यूं कहिए कि तलवार वही मयान पुरानी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया और फिर उनकी नये सिरे से एनडीए के साथ मिलकर सायं 5 बजे ताजपोशी हो चुकी है।
राजद से अलग होकर उन्होंने 128 विधायक के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है और एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
Bihar Politics & Nitish Power: जबर्दस्त गहमागहमी के बीच ताजपोशी की तैयारी
नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नीतीश ने पहले 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद वे 128 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे। नीतीश के पास भाजपा के 78, जेडीयू के 45, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के चार और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन है।
बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर बताया कि शाम 5 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
Bihar Politics & Nitish Power: नीतीश कुमार ने 8 मंत्रियों के साथ लिया शपथ
नीतीश कुमार ने 8 मंत्रियों के साथ 9वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर लिया शपथ। जिसमें जेडीयू के 3, भाजपा के 2 डिप्टी CM समेत 3 और हम-निर्दलीय का एक-एक मंत्री शामिल हैं। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे, इसके अलावा बीजेपी और जेडीयू के नेता भी राजभवन पहुंचना शुरू हो गए हैं।
Bihar Politics & Nitish Power: नीतीश बोले,महागठबंधन में बढ़ गया था मुश्किल
नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है। इधर, नीतीश कुमार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को 128 विधायकों का समर्थन पत्र देने पहुंचे। बाएं से- सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय विधायक), विजय सिन्हा (बीजेपी), सम्राट चौधरी (बीजेपी), नीतीश कुमार, राज्यपाल विजय चौधरी (जेडीयू), विनोद तावड़े (बिहार भाजपा प्रभारी) और जीतन राम मांझी (हम प्रमुख) भी शामिल रहे।

भाजपा के दो डिप्टी सीएम समेत 3 मंत्री
पहले नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा दिया और कहा- RJD गठबंधन में ठीक नहीं चल रहा था।
भाजपा विधायक समर्थन पत्र लेकर CM आवास पहुंचे, नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा गया। इधर,पटना में भाजपा की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा उपनेता बनाए गए।
बता दें कि सीएम समेत 9 लोग ने 28 जनवरी को शपथ लिया है, जिसमें भाजपा की तरफ से दो डिप्टी सीएम समेत 3 मंत्री बनाए गए हैं। जेडीयू के खाते में मुख्यमंत्री और 3 मंत्री आए हैं। हम के एक एमएलए और निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद मिला है।
नीतीश ने इस्तीफा को लेकर किया खुलासा
नीतीश ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा- जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया था।