Connect with us

समाचार

Nitish Kumar: बिहार में बहार है, अब NDA की सरकार है!

बिहार में फिर एक बार Nitish Kumar हैं, चौकिए नहीं, 2 साल के बाद फिर एनडीए की सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने 28 जनवरी, रविवार को सुबह राजद से अलग होकर दोबारा

Published

on

Nitish Kumar
Nitish Kumar, Photo Credit Nitish Kumar X

बिहार में फिर एक बार Nitish Kumar हैं, चौकिए नहीं, 2 साल के बाद फिर एनडीए की सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने 28 जनवरी, रविवार को सुबह राजद से अलग होकर दोबारा भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी। मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा कि एनडीए बिहार के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

Nitish Kumar: जल्द ही होगा मंत्रीमंडल का विस्तार

नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।

READ ALSO: Bihar Politics & Nitish Power: बिहार में अब NDA की सरकार,8 मंत्रियों के साथ 9वीं बार नीतीशे कुमार!

Nitish Kumar: पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।

Nitish Kumar: सियासी सरपट और शपथ ग्रहण

बता दें कि नीतीश ने रविवार को सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।

शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं।

उपमुख्यमंत्री

  • 1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा)

मंत्री

  • 3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)
  • 4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)
  • 5. श्रवण कुमार (जदयू)
  • 6. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
  • 7. संतोष कुमार सुमन (हम)
  • 8. सुमित सिंह (निर्दलीय)

सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का जताया आभार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ”मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं और उनके सहयोग के लिए उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो गया है…एनडीए गठबंधन की सरकार के साथ केंद्र और राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी…”

Nitish Kumar: डिप्टी सीएम  बोले, अब होगी विकास

बिहार के नवनिर्वाचित उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, अध्यक्ष(जेपी नड्डा) ने मुझ पर विश्वास किया है मैं उस पर खरा उतरूंगा… सुशासन का फिर से बेहतर माहौल हम सब मिलकर खड़ा करेंगे। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि महिलाओं, युवाओं, किसानों का उत्थान किया जाएगा… हमने उनसे(तेजस्वी यादव) कई बार पूछा कि NDA की समय में जो संकल्प प्रारंभ हुआ था उससे हटकर आपका क्या विजन रहा?…”

अब तेरा क्या होगा रे I.N.D.I.A ?

लगातार बदल रहे सियासी तस्वीर के बीच “शोले फिल्म” का मशहूर डॉयलाग याद आने लगा है। जिसमें कहा था , ‘अब तेरा क्या होगा रे कालिया… कमोबेश INDIA गठबंधन पर यह फीट बैठ सकता है कि अब तेरा क्या होगा रे INDAI? चुनाव से पहले विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन के लिए एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। बंगाल में ममता बनर्जी और पंजाब में AAP पहले ही लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात कर चुके हैं। ऐसे में नीतीश कुमार ने एनडीए का दामन थामकर इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा झटका दे दिया है।