मनोरंजन
The Great Indian Kapil Show: कपिल के शो में आने वाले हैं क्रिकेट के ये दो धुरंधर

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट कपिल शर्मा शो’ का प्रमो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार शो में क्रिकेट के दो महान खिलाड़ी रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का स्वागत किया जाएगा।
कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट कपिल शर्मा शो’ (The Great Indian Kapil Show) नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च से स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में कपिल की जोड़ी फिर से उनके पूर्व साथी सुनील ग्रोवर के साथ दिखाई देगी। इसके पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने गेस्ट के रूप में शो में शामिल होकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

The Great Indian Kapil Show: Rohit Sharma ने मारी Grand Entry
अब शो (The Great Indian Kapil Show) के दूसरे एपिसोड में क्रिकेट के दो धुरंधर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर आने वाले हैं। उन्हें कॉमेडियन राजीव ठाकुर के साथ शो में देखा जाएगा। इस एपिसोड का प्रोमो कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में रोहित और श्रेयस को गाड़ी में बैठे हुए और राजीव ठाकुर लेकर आते हुए दिखाया गया है।
शो (The Great Indian Kapil Show) के प्रोमो को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हो रहे हैं। उनके रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फाइनली ये हो रहा है।’ वहीं, एक और ने लिखा, ‘ये एपिसोड देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लिए हैं।’
शो का दूसरा एपिसोड 6 अप्रैल को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस एपिसोड में रोहित और श्रेयस की हंसी-मजाक भरी बातचीत और कपिल की मजेदार अंदाज में क्रिकेट के मजेदार किस्से दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करेंगे।
Manoj Tiwari और Ravi Kishan में हुई थी जंग, निरहुआ को पड़ गए थे थप्पड़