Connect with us

फाइनेंस

April 2025 में Bank 14 दिन बंद रहेंगे : RBI की List देखें और योजना बनाएं

Published

on

Bank Holiday 2025: April महीने में कब-कब बंद रहेंगे Bank? RBI ने जारी की List

आज 31 March 2025 को पूरे देश में ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है, और इस मौके पर देशभर के सरकारी और निजी Banks में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही, April महीने में भी कई दिन Banks में छुट्टियां रहने वाली हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आप Online या Mobile Banking का इस्तेमाल करके काम कर सकते हैं। हालांकि, कुछ काम जैसे चेक जमा करना, खाता खोलवाना या बैंक से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं के लिए आपको बैंक जाना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि April महीने में बैंकों में कब-कब छुट्टियां रहेंगी।

नया वित्त वर्ष शुरू, 1 April को Banks में छुट्टी

1 April से वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत हो रही है, और इस दिन Banks में छुट्टी रहेगी। इसे ‘बैंक क्लोजिंग डे’ या ‘बैंकिंग प्रोसेस डे’ भी कहा जाता है। इस दिन बैंकों में कोई भी लेन-देन नहीं होगा। इसके अलावा, Jharkhand राज्य में इस दिन सरहुल त्योहार मनाया जाएगा, जिससे यहां भी सभी बैंक बंद रहेंगे।

April में कुल 14 दिन बंद रहेंगे Bank

Reserve Bank Of India (RBI) के अनुसार, April महीने में कुल 14 दिन Banks में छुट्टी रहेगी। इसमें सप्ताह के रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा, कई राज्यीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

April में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  1. 5 April – बाबू जगजीवन राम जयंती

    इस दिन बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई जाएगी, जो सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद करने का अवसर है। इस दिन सभी सरकारी और निजी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

  2. 10 April – महावीर जयंती

    10 अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जाएगी। इस दिन कई राज्यों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

  3. 14   April – अंबेडकर जयंती

    डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। इस दिन कई राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, मिजोरम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, केरल में विशु, तमिलनाडु में नववर्ष, बंगाल में पोइला बोइशाख और असम में बिहू उत्सव मनाया जाएगा, जिसके कारण इन राज्यों में भी बैंक बंद रहेंगे।

  4. 15 April   – बिहू नववर्ष (बंगाल)

    15 अप्रैल को बंगाल में बिहू नववर्ष मनाया जाएगा, जिसके कारण असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

  5. 21 April – गरिया पूजा (त्रिपुरा)

    त्रिपुरा में गरिया पूजा के अवसर पर 21 अप्रैल को राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे।

  6. 29 April – परशुराम जयंती (हिमाचल प्रदेश)

    29 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में परशुराम जयंती मनाई जाएगी, जिसके कारण राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे।

  7. 30 April – बसवा जयंती (कर्नाटक)

    30 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती मनाई जाएगी, और इस दिन राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे।

April

सप्ताहांत और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां

इसके अलावा, जैसे हर रविवार कोBank में छुट्टी रहती है, वैसे ही महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में यह दिन 12 अप्रैल (दूसरा शनिवार) और 26 अप्रैल (चौथा शनिवार) होंगे।

Online Banking से मिल सकती है राहत

April

चलिए अगर April में Banks की छुट्टियों के कारण कोई जरूरी काम रह जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप Internet Banking या Mobile Banking का उपयोग करके कई Banking सेवाएं घर बैठे ले सकते हैं। जैसे कि पैसा Transfer बिल भुगतान, खाता स्टेटमेंट चेक करना, और अन्य कई सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

लेकिन अगर आपको किसी विशेष सेवा की जरूरत है, जैसे चेक जमा करना, नई चेकबुक मंगवाना, या खाता खोलवाना, तो इसके लिए आपको Bank की शाखा में जाकर ही काम करना होगा।

इस साल April में बैंकों की छुट्टियां कई खास अवसरों और त्योहारों के कारण ज्यादा होंगी। हालांकि, Online और Mobile Banking की मदद से आप अधिकतर बैंकिंग काम कर सकते हैं, लेकिन जिन कार्यों के लिए Bankजाना जरूरी है, उनके लिए आपको तारीखों का ध्यान रखना होगा।

अप्रैल में कुल 14 दिनBank बंद रहेंगे, जिसमें सप्ताह के Sunday और दूसरे-चौथे Saturday के अलावा कई राज्यीय त्योहारों और प्रमुख दिनों के कारण छुट्टियां रहेंगी। अगर आप इन छुट्टियों के बारे में पहले से जानकारी रखेंगे, तो आपको किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

READ MORE : Myanmar And Thailand में आया शक्तिशाली Earthquake: 1000 से अधिक मौतें, भारत ने भेजी “Operation Brahma” के तहत मदद | Merawalanews

Continue Reading