Connect with us

मनोरंजन

Bollywood Actress 2023: ये हैं Top Ten हसिनाएं, जिनकी Hot अदा और ग्लैमरस लुक की दीवानी है दुनिया  

Bollywood Actress 2023 की बात करने से पहले हम भारत की बात करना चाहते हैं,जहां कई रंगो में रंगी संस्कृतियां(colorful cultures), धर्म (religions) और भौगोलिक (geography) दृष्टि से दुनिया को आकर्षित करता है

Published

on

TOP TEN ACTRESS OF 2023
Bollywood Actress 2023

Bollywood Actress 2023 की बात करने से पहले हम भारत की बात करना चाहते हैं,जहां कई रंगो में रंगी संस्कृतियां(colorful cultures), धर्म (religions) और भौगोलिक (geography) दृष्टि से दुनिया को आकर्षित करता है, वहीं बॉलीवुड और खासकरके एक्ट्रेस की खूबसूरती की भनक से कोई अछूता है। तो यह भी सच सोलह आने सच है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों के जलवे(beauty) और ग्लैमर(glamour) पूरी दुनिया में मशहूर है।

Bollywood Actress 2023: Top Ten@1 दीपिका पादुकोन (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण वर्ष 2023 में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रही। दीपिका के हिन्‍दी फिल्‍मी करियर की शुरूआत‍ ब्‍लाकबस्‍टर फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ से हुई थी। जिसमें उनके हीरो सुपरस्‍टार शाहरूख खान थे। इस फिल्‍म ने बॉक्‍सआफिस पर कमाल किया और फिल्‍म सुपरहिट हो गई। हालांकि इसके बाद उनको कई फिल्‍मों में असफलता का भी सापना करना पड़ा लेकिन दीपिका ने कभी हार नहीं मानी फिल्‍म ‘कॉकटेल’ उनके जीवन का टर्निंग प्‍वाइंट रही। इस फिल्‍म में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। दीपिका, कई सुपर हिट फिल्‍में दर्शकों को दे चुकी हैं जिनमें से ये जवानी है दिवानी, रेस 2, चेन्‍न्‍ई एक्‍सप्रेस, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्‍तानी,पद्मावत और पठान आदि प्रमुख हैं।

Bollywood Actress 2023

Deepika padukone| Top ten actress

5 जनवरी 1986 को जन्मी दीपिका पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। दीपिका की अभिनय क्षमता और बेजोड़ कायाकल्प और सुंदरता अक्सर उनके जीवनसाथी (अभिनेता रणवीर सिंह) सहित उनके कई मेल को-स्टार्स से भी आगे निकल जाती है। दीपिका पादुकोण का मोम का पुतला लंदन के मैडम तुसाद (Madam Tussauds) में भी प्रदर्शित है।

Top Ten@2 दिशा पाटनी (Disha Pattani)

Bollywood Actress 2023 में दूसरे नंबर पर रहने वाली दिशा पाटनी ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू वर्ष 2015 में फिल्म लोफ़र किया,इस फिल्म दिशा वरुण तेजा के अपोजिट नजर आयीं थी। इसी साल कैडबरी डेयरी मिल्क में एड फिल्म से खुद को एक पहचान बना चुकी थी। हिंदी सिनेमा में दिशा को पहचान फिल्म एमएस धोनी:अनटोल्ड स्टोरी से मिली,जिसके लिए उन्हें आइफा का बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू अवार्ड भी नवाजा गया। इसके बाद वह फिल्म बाघी 2 में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आयीं। दिशा फिल्म ‘कुंगफू’ में जैकी चैन के अपोजिट भी नजर आ चुकी हैं। दिशा फिल्म ‘भारत’ में भी नजर आईं थीं, इस फिल्म में सलमान के साथ एक गाने पर डांस में वह बेहद बोल्ड लुक मे अपनी अदा सबका मन मोह लिया था।

Bollywood Actress 2023

Disha pattani | Top ten actress

13 जून 1993 को जन्मी दिशा पटानी ने लखनऊ में एमिटी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। साल 2017 में डेब्यू फिल्म-एमएस धोनी:अनटोल्ड स्टोरी के लिए मोस्ट एंटरटेनिंग डेब्यू एक्टर (फीमेल),बेस्ट फीमेल डेब्यू ,बेस्ट एक्टिंग डेब्यू (फीमेल)- फिल्म, एम एस धोनी, बेस्ट फीमेल डेब्यू जैसे अवार्ड अपने नाम किया।

READ ALSO: Akshara Singh Ghungroo Song ने मचाई धूम, दस दिनों में 11 Million View

Top Ten@3 आलिया भट्ट (Aliya bhatt)

आलिया भट्ट ने फिल्‍मी करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म ‘संघर्ष’ से हुई थी। बाद में मशहूर निर्माता-निदेशक करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बतौर एक्ट्रेस फिल्मी सफर का आगाज किया। इस फिल्म में उनकी ऐक्टिंग को काफी सराहना मिली। इसके बाद इम्तियाज अली की फिल्‍म ‘हाइवे टू स्‍टेट्स’ और ‘हम्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां’ में अपने दमदार किरदार से दर्शकों को खूब लुभाया। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, ऋषि कपूर, रणदीप हुड्डा, अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे कई चोटी के एक्टर्स के साथ काम किया है। जिनमें ‘उड़ता पंजाब’, ‘हाईवे’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘गली बॉय’ और ‘डियर जिंदगी’ शामिल है। आलिया भट्ट ऑनस्क्रीन अपनी अत्य़ाधिक प्रभावशाली (Highly expressive) और जीवंत किरदार के लिए जानी जाती हैं। जिसका अंदाजा बड़े पर्दे पर उनकी सफलता और उनके लगातार बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर आउटपुट से लगाया जा सकता है।

Bollywood Actress 2023

Aliya Bhatt | Top ten actress

15 मार्च 1993 को आलिया का जन्म फिल्म निर्माता महेश भट्ट और सोनी राजदान के भट्ट परिवार में हुआ था। आलिया भट्ट को एक फिल्मफेयर पुरस्कार और दो स्टारडस्ट पुरस्कार मिल चुके हैं।

Top Ten@4 परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

Bollywood Actress 2023 के तहत बॉलीवुड की सबसे करिश्माई अभिनेत्रियों में से एक परिणीति चोपड़ा ने लगभग ग्यारह साल तक इंडस्ट्री में काम किया है और वह सबसे कम उम्र की अभिनेत्री भी हैं। लोग उन्‍हें प्‍यार से परी भी कहते है। उनकी पहली फिल्म, “लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल” बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिसने उन्हें बॉलीवुड की सबसे कुशल अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया। परिणीति को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई नामांकन और प्रशंसाएं मिली हैं। उन्होंने इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क और किल दिल जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। परिणीति की ऑन-स्क्रीन (on screen) भूमिकाएँ, जिनमें जीवंत चमकीले रंगों का पैलेट शामिल है, उनके उत्साहित व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। हालांकि, 2016 के बाद से उन्हें अपने करियर में झटका लगा है। इनकी 3 फ़िल्में ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ में भी वह लीड रोल में नज़र आयी है।

Bollywood Actress 2023

Parineeti Chopra | Top ten actress

22 अक्टूबर 1988 को अंबाला, हरियाणा में जन्मी परिणीति अपना करियर इंवेस्‍टमेंट बैंकिग में बनाना चाहती थीं लेकिन मैंनचेस्‍टर ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद जब वे भारत लौंटी तो यशराज फिल्‍मस से जुड़ीं और पहली फिल्म में सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार हासिल किया।

Top Ten@5 कियारा आडवाणी (Kiara Adwani)

2014 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कियारा एक गैर फ़िल्मी परिवार से ताल्लुकात रखती हैं, उनके पिताजी ने उन्हें इसमें करियर बनाने की इजाजत फिल्म 3 इडियट्स देखने के बाद दी थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म फगली से डेब्यू किया था। साल 2019 में रिलीज हुई कियारा की फिल्‍म कबीर सिंह ने बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के नये कीर्तिमान बनाये हैं। और हर तरफ कियारा के अभिनय की तारीफ हुई। जिसके बाद फिल्म शेरशाह में कियारा को एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ खूब पसंद किया गया। जिनसे कियारा ने फरवरी 2023 में शादी भी कर ली। वह हिंदी और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ 2018 नेटफ्लिक्स ड्रामा सीरीज़ लस्ट स्टोरीज़ में भी दिखाई दी हैं, जिसमें उन्होंने “मेघा” का किरदार निभाया था। कियारा को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।

Bollywood Actress 2023

Kia Adwani | Top ten actress

31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगदीप आडवानी है। कियारा आडवाणी ने अपनी शुरुआती पढाई  मुंबई से पूरी की है। उन्होंने एक्टिंग की बारीकियों का प्रशक्षिण अनुपम खेर एक्टिंग स्कूल से सीखी है।

Top Ten@6 अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह जाना पहचाना नाम हैं। शुरूआती दिनों में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वालीं अनुष्का को यशराज बैनर की तरफ से एक साथ तीन फिल्मों के लिए साइन किया गया और यहीं से उनकी गाड़ी सही रास्ते पर चल पड़ी। उन्हें सह अभिनेत्री के तौर पर फिल्म ‘जब तक है जान’ के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रशंसा मिली। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। अनुष्‍का अब तक कई फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। उनकी प्रमुख फिल्‍में पीके, जब तक है जान, एनएच 10, बॉम्‍बे बेलवेट दिल धड़कने दो, सुल्‍तान, सूई धागा, संजू, और ऐ दिल है मुश्किल आदि हैं।

महान क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली से शादी करने वाली अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ है।इनकी शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और बाद में बैंगलोर से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। फिर वे मुंबई चली आईं।

Top Ten@7 कंगना रनौत (kangana ranaut)

अपनी पहली फिल्म, गैंगस्टर (2006) के साथ, कंगना रनौत ने एक दशक से भी अधिक समय पहले बॉलीवुड में शानदार प्रवेश किया। फिलहाल,कंगना बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। बता दें कि कंगना रानाौत ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपने आप को स्‍थापित किया है। उन्‍हें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और फिल्‍मफेयर का पुरस्‍कार भी मिल चुका है। वे भारतीय सेलिब्रिटीज में वे काफी फैशनेबल मानी जाती हैं। उनके करियर की शुरूआत मॉडलिंग और थियेटर से हुई थी पर उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘गैंगस्‍टर’ से हुईा इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें फिल्‍मफेयर का सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्‍कार मिला और कर्इ अन्‍य पुरस्‍कार भी मिलेा उन्‍होंने चुनिंदा फिल्‍मों में ही काम किया लेकिन अपने काम से सभी का मन जीत लियाा ‘वो लम्‍हें’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘फैशन’ और ‘क्‍वीन’ जैसी फिल्‍मों में उन्‍होंने जबरदस्‍त अदाकारी की है। इधर, अपनी बेबाक राय से अक्सर विवाद का कारण बनती हैं।

Bollywood Actress 2023

Kangna Ranaut | Top ten actress

23 मार्च 1987 को जन्मी कंगना की पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई थी। उनका परिवार उन्‍हें मेडिकल के पेशे में भेजना चाहता था पर 16 साल की उम्र में ही वे दिल्‍ली आ गईं और यहां उन्‍होंने थियेटर ग्रुप ज्‍वाइन कर लिया।

Top Ten@8 श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)

मशहूर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘तीन पत्‍ती’ से की थी। फिल्‍म तो ज्‍यादा नहीं चली लेकिन श्रद्धा के अभिनय को सराहा गया और उन्‍हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्‍मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया। इसके बाद वे फिल्‍म ‘लव का दि एंड’ में दिखाई दीं लेकिन साल 2013 में आई फिल्‍म ‘आशिकी2’ ने उन्‍हें फिल्‍म इंडस्‍ट्री में असली पहचान दिलाई और फिल्‍म को हर तरफ से सराहा गया। इसके बाद तो उनके करियर में सब कुछ अच्‍‍‍छा ही होता गया और उन्‍होंने एक विलन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, अ फ्लाइंग जेट, हाफ गर्लफ्रैंड, और स्‍त्री जैसी कई हिट फिल्‍में की हैं। इसके अलावा “हसीना पारकर” में आपराधिक और “स्ट्रीट डांसर 3डी” में जोशीली भूमिकाएं यादगार हैं।

Bollywood Actress 2023

Shraddha Kapoor | Top ten actress

श्रद्धा कपूर ने अपनी स्‍कूली पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्‍कूल से की थी। और इसके बाद उन्‍‍‍‍‍‍‍होने अमेरिकन स्‍कूल ऑफ बॉम्‍बे से पढ़ाई की जहां उनके साथ अभिनेता टाइगर श्राफ और अभिनेत्री आथिया शेट्टी भी पढ़ती थीं।

Top Ten@9 कृति सेनन (Kriti Sanon)

कृति ने फ़िल्मी दुनिया में कदम तेलगु फिल्म से रखा था। उनकी पहली तेलगु फिल्म मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 1: नेनोक्कडीने थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता महेश बाबू नजर आये थे। इसके बाद कृति ने बॉलीवुड में फिल्म ‘हीरोपंती’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ नज़र आये थे। सेनन को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर में बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। जिनमें दिलवाले, बरेली की बर्फी, स्‍त्री, कलंक और लुका छुपी आदि शामिल हैं। फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ है आयुष्मान खुराना के साथ बेहद पसंदीदा फिल्म रहा। साल 2022 में कृति की अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ और फिल्म ‘मिमी’ में नजर आई, फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस के IIFA अवार्ड से नवाजा गया है।

Bollywood Actress 2023

Kriti Sanon | Top ten actress

27 जुलाई 1990 को दिल्ली में जन्मी कृति ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम् से की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार की पढ़ाई जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नोएडा से की है।

Top Ten@10 सारा अली खान (Sara Ali Khan)

सारा बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और अस्सी के दशक की एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी, और शर्मिला टैगोर की नातिन हैं। सारा की सौतेली मां करीना कपूर हैं, जो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। सारा ने 2018 में आयी फिल्‍म “केदारनाथ” से फिल्‍मी दुनिया में डेब्‍यू किया था। इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आये थे, सारा को इस फिल्म के लिए, बेस्ट फिमेल डेब्यू, फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा गया है। इसके बाद सारा रणवीर सिंह के साथ फिल्‍म सिंबा में अभिनय किया था। सारा की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘अतरंगी रे’ है।

Bollywood Actress 2023

Sara Ali Khan | Top ten actress

12 अगस्त 1995 में मुम्बई में जन्मी सारा सिनेमा की दुनिया में आने से पहले, पटौदी गर्ल ने अपनी ग्रेजुएशन 2016 में न्‍यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की। सारा अली खान उन स्‍टार बच्‍चों में से एक हैं जो ‘ब्‍यूटी विद ब्रेन’ का परफेक्‍ट उदाहरण हैं।