Connect with us

लाइफस्टाइल

Holi 2024: नये साल का चंद्रग्रहण करेगा होली के रंग को फीका, त्योहार और आपके जीवन पर कैसा होगा असर ?

इस साल यानी Holi 2024 के रंग में भंग पड़ने वाली है, क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना

Published

on

Holi 2024
Holi 2024: नये साल का चंद्रग्रहण करेगा होली

इस साल यानी Holi 2024 के रंग में भंग पड़ने वाली है, क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है। चंद्र ग्रहण के कई घंटे पहले सूतक काल लगता है। इसमें मांगलिक और शुभ कार्य करने की मनाही होती है।

Holi 2024: होली और साल का पहला चंद्रग्रहण

नए साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार 25 मार्च सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा। इसका समापन दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर होगा। हालांकि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। नये साल का पहला चंद्रग्रहण अमेरिका, जापान, रूस, स्पेन, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल, दक्षिण नॉर्वे इत्यादि देशों में देखा जा सकेगा।

READ ALSO: Interim Budget 2024: चुनावी साल का सरपट,चुनौती भरा अंतरिम बजट !

Holi 2024: इन राशि वाले को रहना होगा सावधान

वैसे तो ग्रहण एकमात्र खगोलीय घटना है, लेकिन इसे धार्मिक शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका प्रभाव संपूर्ण ब्रह्मांड पर पड़ता है। क्योंकि, ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। वहां पहले ही राहु विराजमान हैं, जो काफी नकारात्मक प्रभाव डालने वाले हैं।

इस साल यानी Holi 2024 के रंग में भंग पड़ने वाली है, क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण को

12 राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रहण का प्रभाव 12 राशि के ऊपर जरूर पड़ता है। इनमें से एक राशि ऐसी है, जिसके ऊपर चंद्र ग्रहण का विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। चंद्रग्रहण कन्या राशि में लगने जा रहा है और उसी राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। इसके चलते कन्या राशि को चंद्रग्रहण के दिन संभल कर रहने की जरूरत है। चोट-चपेट की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाएंगी और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा।

Holi 2024: चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा

हालांकि इस वर्ष लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में ग्रहण ना दिखने की वजह से इसका असर भी नहीं होगा। इसलिए सूतककाल भी यहां मान्य नहीं होगा, जिससे होली के दिन बिना किसी परेशानी पूजा आदि के कार्य करने में कोई परेशानी नहीं है। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा और इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से होकर गुजरता है। इस दौरान ग्रहण काफी कमजोर होगा, जिस कारण इसे पूर्ण या आंशिक ग्रहण की तुलना में नग्न आंखों से देखना कठिन हो जाता है। चंद्रमा गहरी छाया में प्रवेश नहीं करता।

  • डिसक्लेमर
    यह जानकारी/सामग्री विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित है,जिसका उद्देश्य आप तक सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।