Connect with us

समाचार

Sextortion: बचपन या 55, हर उम्र के हो रहे शिकार!

‘Sextortion’ चौकिए नहीं, ये अब आम बात हो चुका है। वीडियो कॉलिंग कहीं आपकी जिंदगी को तबाह मत कर दे। ‘Sextortion’ के शिकारी का के कुछ हथकंडे

Published

on

Sextortion
'Sextortion'

‘Sextortion’ चौकिए नहीं, ये अब आम बात हो चुका है। देश के अंदर साइबर धोखाधड़ी को लेकर पुलिस को रोजाना करीब 200 से अधिक शिकायतें मिलती हैं, इनमें से ज्यादातर शिकायतें वर्क फ्रॉम होम,ओटीपी से जुड़े मामले और उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री से संबंधित धोखाधड़ी को लेकर हैं। इन्हीं में से एक सबसे भयावह मामलों में सेक्सटॉर्शन (Sextortion) भी है। क्यों बढ़ रहे है इसके मामले? आइए इसे जानते हैं

Table of Contents

साइबर धोखाधड़ी

आपको मस्ती के मूड में आने वाली वीडियो कॉलिंग कहीं आपकी जिंदगी को तबाह मत कर दे! कहीं आप भी ऑनलाइन सेक्स सामग्री की तलाश में तो नहीं हैं, डेटिंग और चैटिंग की आदत तो नहीं लग गई है तो सावधान हो जाइए। यह सेक्सटॉर्शन (Sextortion) हो सकता है। ‘Sextortion’ के शिकारी का के कुछ हथकंडे, उससे पैसे मांगों, वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहो, न्यूड फोटो, न्यूड वीडियो मांगो, घर से चोरी करने को कहो, कहीं एकांत में मिलने को कहो, वह सब करेगी यानी यौन आकांक्षा की भूख !

पहले सेक्सटॉर्शन (Sextortion) को जानें

सेक्सटॉर्शन (Sextortion) यौन शोषण से जुड़ा भ्रष्टाचार का एक रूप है, जिसमें किसी व्यक्ति की मांगें पूरी न होने पर उसकी अंतरंग जानकारी, यौन तस्वीरें या वीडियो ऑनलाइन शेयर या लीक करने की धमकी दी जाती है और उसकी आड़ में पैसा या यौन संबंध बनाने की मांग की जाती है। हाल ही में गुरुग्राम में एक मॉडल की हुई हत्या को इसी सेक्सटॉर्शन से जोड़ा जा रहा है। इस समय यह एक गंभीर अपराध के रूप में उभर रहा है। जो हर उम्र और लिंग के लोगों को प्रभावित कर रहा है।

READ ALSO: Normal Delivery Signs: क्या आपको भी दिख रहे हैं ये 12 संकेत तो होगी नॉर्मल डिलीवरी!

लगातार बढ़ रहे हैं मामले

आजकल सेक्सटॉर्शन (Sextortion) के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? सेक्सटॉर्शन के मामलों में वृद्धि के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जिसमें इंटरनेट और सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग मुख्य रूप से शामिल है। सोशल मीडिया पर जल्दी किसी के साथ जुड़ जाने और फिर इससे अंतरंगता स्थापित करने वाले अपराधियों का आसान शिकार बन जाते हैं। हालाँकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भारत में सेक्सटॉर्शन एक बेहद कम रिपोर्ट किया जाने वाला अपराध है, जिसमें 0.5% से भी कम मामले आधिकारिक तौर पर एफआईआर के रूप में दर्ज किए जाते हैं।

कई बार करीबी का भी हाथ

सेक्सटॉर्शन (Sextortion) के जरिए पुरुष या महिला को शिकार बनाने वालों मे कई बार रिश्तेदार भी होते हैं। पारिवारिक जीवन में इसका विनाशकारी प्रभाव हो रहा है। युवा वर्ग इससे सबसे ज्यादा पीड़ित है। यही सोशल मीडिया युवाओं को निशाना बनाने और उनका शोषण करने के लिए मंच प्रदान करता है। सेक्सटॉर्शन केवल भटके या अपराधी प्रवृति के लोग ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि देखने में यह भी आया है कि कुछ अच्छे पदों पर बैठे अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों ने भी इस कुकृत्य को किया है। अधिकारी, या नियोक्ता, अपने नियंत्रण में किसी चीज़ के बदले में यौन अनुग्रह प्राप्त करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हैं।

Sextortion के हथकंडे और जागरूकता का अभाव

सेक्सटॉर्शन के बारे में जागरूकता और जानकारी की काफी कमी है। अपराधी अपनी पहचान और पता बताए बिना यह काम करते हैं। अपराध होने के बाद भी कई बार पीड़ितों के लिए ऐसे दोषियों को पहचानना और रिपोर्ट करना मुश्किल होता है और अपराधियों की हिम्मत और बढ़ जाती है। सेक्सटॉर्शनिस्टों के हथकंडे सेक्सटॉर्शनिस्ट पीड़ितों को लुभाने और हेरफेर करने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं।

भरोसा,झांसे और घनिष्ठ संबंध बनाने से शिकार

सेक्सटॉर्शनिस्ट अक्सर पीड़ितों का विश्वास हासिल करने के लिए ऑनलाइन मैसेजिंग या सोशल मीडिया के माध्यम से उनके साथ घनिष्ठ मित्रता करते हैं। फिर यौन सामग्री के आदान-प्रदान का दबाव का दौर शुरु हो जाता है। विश्वास स्थापित करने के बाद, वे पीड़ितों को नग्न तस्वीरें या वीडियो भेजने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

चैट और वीडियो

चैट और वीडियो को रिकॉर्ड करना और संरक्षित करना सबसे खतरनाक और सामान्य गतिविधि है। सेक्सटॉर्शनिस्ट ब्लैकमेल के लिए उपयोग करने के लिए संपूर्ण चैट और वीडियो को रिकॉर्ड और संरक्षित कर सकते हैं।

उपहार या धन की पेशकश

सेक्सटॉर्शनिस्ट सबसे पहले उपहार या धन की पेशकश करने की पहल करते हैं। वे यौन सामग्री के बदले में लोगों, विशेषकर युवाओं को उपहार या धन की पेशकश कर सकते हैं।

पीड़ितों को बेनकाब करने की धमकी

एक बार जब वे यौन सामग्री प्राप्त कर लेते हैं, तो वे पीड़ितों को अधिक फुटेज बनाने या यौन कृत्यों में शामिल होने के लिए मजबूर करने के लिए ब्लैकमेल के रूप में इसका उपयोग करते हैं।

पैसे या यौन संबंधों की मांग

सेक्सटॉर्शनिस्ट अंतरंग जानकारी या तस्वीरों को साझा न करने के बदले में पैसे, यौन संबंधों या अधिक स्पष्ट तस्वीरों की मांग कर सकते हैं। भारत में सेक्सटॉर्शन! भारत में हाल ही में सेक्सटॉर्शन के कई मामले सामने आए हैं।

सेक्सटॉर्शन से ऐसे रहे सावधान

साइबर क्राइम में ज्यादा मामले नहीं पहुच पाते हैं लेकिन ज्यादातर पीड़ितों की शिकायत में फेसबुक या फिर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल से इसकी शुरूआत होती है। बिना सोचे समझे वीडियो कॉल उठाते ही दूसरे तरफ से महिला अपने कपड़े उतारने शुरू कर देती है। जिसमें स्क्रीन शॉट्स और कॉल रिकॉर्ड कर ली जाती है। फिर क्या,वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू हो जाता है।  

डेटिंग एप का जाल

कुछ पीड़ित डेटिंग ऐप पर सेक्स पार्टनर या डेट करने के नाम पर फंस रहे है। जिसमें सबसे पहले दोनों साइड से फोन नंबरों का आदान-प्रदान होता है, फिर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल का दौर शुरु होता है। फिर लोग फंसने के बाद ब्लैकमेल का शिकार हो रहे हैं।

भारत में सेक्सटॉर्शन के कानूनी परिणाम!

भारत में, सेक्सटॉर्शन के कानूनी परिणाम गंभीर हो सकते हैं। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के अनुसार, सेक्सटॉर्शन के दोषी व्यक्ति को कम से कम तीन साल की सश्रम कारावास की सजा हो सकती है, जिसे जुर्माने के साथ पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट), 2000 और भारतीय दंड संहिता के तहत दोषी पाए जाने पर अपराधी को ₹5 लाख तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।