ऑटोमोबाइल
Skoda Car: जल्द ही Octavia Facelift होगी लॉन्च, कंपनी ने कार का टीज़र किया जारी
फिलहाल भारत में स्कोडा (Skoda) की कई कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह कंपनी भारत में कुल 8 मॉडल लॉन्च कर चुकी है और जल्द ही 2 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

फिलहाल भारत में स्कोडा (Skoda) की कई कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह कंपनी भारत में कुल 8 मॉडल लॉन्च कर चुकी है और जल्द ही 2 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में स्कोडा की जो कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं उनमें 4 सेडान cars, 2 एसयूवी cars शामिल हैं।
Skoda Car: जल्द डेब्यू करेगी “Octavia Facelift”
भारत में स्कोडा की डीलरशिप का बड़ा नेटवर्क है। आज की तारीख में कंपनी के देशभर में कुल 67 शोरूम हैं जो देश के 51 अलग-अलग शहरों में स्थित है और इनके ज़रिए कंपनी अपनी सेवाएं दे रही है।
READ ALSO:Maruti Suzuki Brezza: 2023 में सबसे ज्यादा घरों में पहुंची यह SUV, जानिये कीमत
बता दें कि स्कोडा अपनी नई लग्जरी सेडान लॉन्च करने की तैयारी में है। ग्लोबल डेब्यू से पहले ही ग्लोबल कंपनी ने कर का टीजर जारी कर दिया है, कार का नाम “Skoda Octavia Facelift ” है। नई सेडान नए स्टाइल, इंजन और कई अपडेट्स के साथ आती है।

Skoda Car: एलईडी यूनिट्स और स्प्लिट एलईडी
टीज़र में एलईडी यूनिट्स और स्प्लिट एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स को देखा जा सकता है। साथ ही शार्प वर्टिकली स्लेटेड हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल्स दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं। रियर पार्ट को भी अपडेट किया गया है।अपडेटेड टेललाइट्स और बम्पर मिलता है। क्रोम ट्रिम खिड़कियों को हाईलाइट करता है।
Skoda Car का इंटीरियर
कैबिन में नया कलर थीम दिया गया है ल, लेआउट में कुछ खास बदलाव नहीं दिखता। इसके कुछ फीचर्स स्कोडा सुपर्ब और कोडियक जैसे मिलते-जुलते हैं। सेडान में बड़ा इन्फोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है।
Skoda Car: पावरट्रेन
नई स्कोडा ओक्टेविया के कई पावरट्रेन ऑप्शन मिलेंगे, इसमें 1.0 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर 4 सिलेंडर यूनिट और 2.0 4 सिलेंडर शामिल होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में ओक्टेविया सेडान को कंपनी ने बंद दिया गया है।

साल 1895 में हुई थी स्कोडा (Skoda) की स्थापना
स्कोडा ऑटो एक चेक ऑटोमोबिल निर्माता कंपनी है जिसकी स्थापना साल 1895 में की गई थी। साल 2001 में इस कंपनी को फॉक्सवैगन ग्रुप ने खरीद लिया था। स्कोडा ऑक्टाविया, भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी की पहली कार थी जिसे साल 2002 में भारतीय बाज़ार में उतारा गया था। स्कोडा प्रीमियम कारों और एसयूवी का निर्माण करती है।