Blog
Underworld Don Dawood Ibrahim: डॉन को जहर! दाऊद पर किसकी नज़र,कराची में भर्ती
Underworld Don Dawood Ibrahim को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कराची के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Underworld Don Dawood Ibrahim को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। जी, हां भारत के मोस्ट वांटेड दुश्मन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबर सामने आ रही है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कराची के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ज़हर देकर मारने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Underworld Don Dawood Ibrahim जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। हालांकि, इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि किसने जहर देने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि कराची के जिस अस्पताल में Dawood Ibrahim भर्ती है वहां कड़ी सुरक्षा है। अस्पताल के उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंचने की इजाजत है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के अधिकारी दाऊद के करीबी रिश्तेदारों (भतीजे अलीशाह पारकर और साजिद वागले) से भी इस बारे में अधिक जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं।
Internet सर्वर डाउन की खबर
दुनिया भर की इंटरनेट, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस पर नजर रखने वाली संस्था नेटब्लॉक ने पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर रोक लगाए जाने की पुष्टि की है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद देश में हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर आ रही है। देश के कई बड़े शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन है। इसके अलावा एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम भी नहीं चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि 17 दिसंबर की रात 8 बजे के बाद से इंटरनेट की स्पीड स्लो कर दी गई।

Underworld Don को लेकर दावा लेकिन प्रतिक्रिया में दम
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि पाकिस्तानी और भारतीय अधिकारियों ने इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दाऊद की अचानक तबीयत खराब होने के पीछे का कारण जहर हो सकता है। इससे पहले भी दावा किया गया था कि दाऊद कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है। पिछले दिनों चर्चा थी कि गैंग्रीन के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गई थी।
इधर,पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने Dawood Ibrahim को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। काजमी ने कहा, ‘दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है। उसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसको कराची के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन यह कहां तक सही है। इसकी जानकारी नहीं। इतना जरूर है कि दाल में कुछ काला है। पाकिस्तान में सोशल मीडिया और इंटरनेट का सर्वर डाउन कर दिया गया है।’
कराची में था डॉन का ठिकाना
जीयो टीवी न्यूज ने भी सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि Underworld Don Dawood Ibrahim लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिसे कथित तौर पर गंभीर चिकित्सा स्थिति के बाद पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपुष्ट रिपोर्टों में इसका कारण जहर बताया जा रहा है। 65 वर्षीय भगोड़ा दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचते हुए कई वर्षों से कराची में रह रहा है।
दाऊद इब्राहिम दशकों से भगोड़ा
डॉन Dawood Ibrahim को कथित तौर पर कराची में आश्रय मिला है, जहां वह विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने में कामयाब रहा है। दाऊद इब्राहिम दशकों से भगोड़ा है। गौरतलब है कि 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम ही था। उसके खिलाफ भारत में आतंकी हमला, मर्डर, किडनैपिंग, सुपारी हत्या, संगठित अपराध, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं। साल 2003 में उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था।
अंडरवर्ल्ड का पुराना खिलाड़ी
बता दे कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में 1955 में जन्मे दाउद के पिता इब्राहिम कासकर पुलिस कांस्टेबल थे। बाद में Dawood Ibrahim का परिवार मुंबई के डोंगरी इलाके में बस गया था। 70 के दशक में दाऊद का नाम मुंबई के अंडरवर्ल्ड में तेजी से उभरने लगा था। पहले वो हाजी मस्तान गैंग में काम करता था। वहीं रहते हुए उसका प्रभाव बढ़ने लगा। उसके गैंग को लोग डी-कंपनी कहने लगे थे। दाऊद उसका प्रमुख माना जाता था।