Connect with us

मनोरंजन

Vijay-Rashmika: UAE में छुट्टियां मना रहे विजय और रश्मिका की Pics हुई Viral

Published

on

Vijay-Rashmika

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच अफेयर की चर्चा: क्या ये सिर्फ दोस्ती है या कुछ और?

Vijay-Rashmika UAE Trip: बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में अफेयर्स और रिश्तों की चर्चा हमेशा ही होती रहती है। इस बार, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Vijay-Rashmika) के बीच की चर्चा से खबरों का बाजार काफी गरम है। दोनों के प्रशंसक इस बात की पुष्टि करने में जुटे हुए हैं कि आखिर दोनों किस जगह पर हैं!

अपनी छानबीन से दोनों के कुछ प्रशंसक यह जानकर हैरान हैं कि रश्मिका और विजय यूएई में ही मौजूद हैं। इस बात को इसलिए भी इतना खास समझा जा रहा है, क्योंकि, 5 अप्रैल को रश्मिका का जन्मदिन है। कहा जा रहा है कि इस अहम दिन पर खुशी के कुछ पल बिताने के लिए विजय और रश्मिका दोनों वहां पहुंचे हैं।

Vijay-Rashmika

Vijay-Rashmika UAE Trip: दर्शकों को कुछ तरह से मालूम पड़ी हकीकत

दरअसल, 3 अप्रैल को विजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ को लेकर एक वीडियो साझा किया था। यह उनकी आने वाली फिल्म है। वहीं, दूसरी ओर रश्मिका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में मोर की तस्वीर साझा की थी। दोनों के प्रशंसकों ने देखा कि विजय की पोस्ट में भी मोर दिख रहा था। इसके बाद से ही यह चर्चा चल पड़ी कि विजय और रश्मिका एक साथ यूएई गए हैं।

विजय देवरकोंडा ने अपनी वीडियो में बताते दिखे कि उनकी फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ अमेरिका में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। यह उनके करियर की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी दिन रश्मिका का जन्मदिन है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मिका का जन्मदिन मनाने के लिए विजय उनके साथ छुट्टियों पर रवाना हुए हैं।

Rashmika Mandanna

Vijay-Rashmika की फिल्मों ने जीता दर्शकों का दिल

विजय और रश्मिका ने दो फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनमें ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ शामिल है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर को लेकर कभी कोई पुष्टि नहीं की। इस साल के शुरुआत में अफवाह उड़ी थी कि दोनों फरवरी के महीने में शादी करेंगे। ऐसा हुआ तो नहीं, लेकिन प्रशंसक लगातार इस बात को कह रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

यह बातें देखते हुए साफ है कि विजय और रश्मिका के बीच कुछ खास है। क्या ये सिर्फ एक दोस्ती है या कुछ और, यह तो समय ही बताएगा। तब तक, उनके प्रशंसक और चाहने वालों के लिए यह एक रहस्य बना रहेगा।

Manoj Tiwari और Ravi Kishan में हुई थी जंग, निरहुआ को पड़ गए थे थप्पड़